• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : नाबालिग का गला घोंटकर की हत्या

ByPunjab Khabar Live

Feb 15, 2024

जालंधर- पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा ब्यास पिंड में एक ढाबे के पास अज्ञात नाबालिग लड़की का शव बरामद हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कूड़ा-कचरा उठाने वाले एक व्यक्ति ने ढाबा मालिक को बताया कि सड़क किनारे कूड़े में शव पड़ा है।

ढाबा मालिक ने जाकर देखा तो शव कंबल में लिपटा हुआ और रस्सी से बंधा हुआ था और उसके पैर नंगे थे। ढाबा मालिक ने तुरंत अलावलपुर पुलिस चौकी को मामले की जानकारी दी। लड़की का शव मिलने की सूचना से अलावलपुर चौकी के प्रभारी ए.एस.आई. राजिंदर शर्मा पुलिस पार्टी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि शव एक नाबालिक लड़की का है। मृतका की उम्र करीब 11-12 साल है। रस्सी से गला घोंटकर हत्या की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृत लड़की की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page