• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः बस अड्डे के पास 2 बाइकों की हुई टक्कर, युवक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Feb 18, 2024

भोगपुर में गांव लाहधड़ी बस अड्डा के पास दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान भोगपुर के रहने वाले सन्नी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सन्नी अपनी बाइक पर सवार होकर भोगपुर सिटी की ओर जा रहा था। इतने में सामने से आ रही बाइक के साथ सन्नी की टक्कर हो गई। दोनों के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सन्नी की मौत हो गई और दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद राहगीरों की मदद से जख्मी हुए बाइक सवार को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। वहीं, सन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सन्नी के मुंह पर काफी गंभीर चोटें आई थीं। जिससे उसका काफी खून बह गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, सन्नी की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुराहाल है। आज पुलिस मामले में परिवार के बयान दर्ज होने के बाद अगली कार्रवाई करेगी। पुलिस आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page