• Sun. Mar 22nd, 2026

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2024

554 परियोजनाओं का आज पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत योजना के तहत देश के विभिन्न रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास करने के अलावा 554 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। जिसका कई जगहों पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसी क्रम में जालंधर में ही आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम रखा गया है। वहीं आज जालंधर राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित पहुंचे। जहां सिटी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पंजाब के राज्यपाल पुरोहित, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सांसद सुशील रिंकू, फिरोजपुर रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित अन्य नेता और अधिकारी शामिल होंगे। इसलिए सिटी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में विशाल पंडाल तैयार किया गया है।

राज्यपाल बनवाली लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश के आने को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। रविवार को स्टेशन के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते के अलावा सुरक्षा एजेंसियां ​​भी अलर्ट पर हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह 10.45 बजे से दिल्ली पब्लिक स्कूल और जालंधर पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। दोपहर 12.20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page