• Mon. Sep 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः पंजाबी गीतकार बंटी बैंस को मिली जान से मारने की धमकी, चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2024

अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पंजाबी गीतकार को बंटी बैंस को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी गैंगस्टर लक्की पटियाल ने दी है। बता दें बंटी बैंस दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रह चुके हैं। उन्हें फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

गौरतलब है कि गत दिन मोहाली के सैक्टर 79 में एक प्रोग्राम में गीतकार बंटी बैंस शामिल हुए थे। उनके जाने के बाद ही वहां पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बंटी बैंस वहां से निकल चुके थे, जिस कारण उनका बचाव रहा। फिलहाल अभी बंटी बैंस सामने नहीं हैं। पुलिस उक्त मामले की लिखित शिकायत मिली है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आपको ये भी बता दें गायक सिद्धू मूसेवाला को भी बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया गया था और अब उनके मैनेजर रह चुके बंटी बैंस को भी जान से मारने की धमकी मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page