कनाडा के शहर सरी से पिछले 5 दिनों से लापता पंजाबी महिला की तालाश में जुटी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने लोगों से मदद मांगी है। 28 वर्षीय नवदीप कौर को अंतिम बार 22 फरवरी रात 10.30 बजे सरी की 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक में देखा गया था। नवदीप कौर की तस्वीर आर.सी.एम.पी. ने जारी की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास नकदीप कौर के पता ठिकाने के बारे कोई जानकारी है तो वह आर.सी.एम.पी. के अफसरों से संपर्क करें। गुप्त तरीके से जानकारी देने के लिए क्राइम स्पोर्ट्स के साथ 1800 222 टिप्स पर कॉल की जा सकती है।
