फिल्लौर में फ्रेंड्स रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की खेती बाड़ी शाखा में लूट के इरादे से चोरों ने बैंक को निशाना बनाया। लुटेरे बैंक के मुख्य गेट के साथ लगी कमजोर खिड़की की ग्रिल को काटकर रात्रि 12:00 बजे अंदर दाखिल हो गए जो 1 घंटे तक बैंक के अंदर रहे। लुटेरे जिनकी संख्या दो बताई जा रही है जिनके पास लोहे की रोड ग्रिल काटने वाली आरी और अन्य सामान भी था जो वह भागते वक्त वहीं फेंक गए। लुटेरे जैसे ही बैंक के कैश रूम को अपना निशाना बनाने की कोशिश करने लगे तभी बैंक में लगा सायरन बज उठा।
सायरन की आवाज सुनकर बैंक के पड़ोस में रहने वाले लघु उद्योग भारती के प्रधान दर्शन सिंह नींद से जागे जिन्होंने अपनी छत से देखा कि दो लुटेरे बैंक से बाहर निकल कर भाग रहे थे जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे । दर्शन सिंह ने तभी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और बैंक के मैनेजर प्रदीप चौहान को दी जिन्होंने बैंक में आकर देखा बैंक का कैश रूम और बैंक का लाकर रूम पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने वहां पर पड़े सामान को अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
