• Mon. Mar 23rd, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः कांग्रेसियों और पुलिस की हुई झड़प

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2024

लुधियाना में सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ ने आज नगर निगम के जोन-A दफ्तर का ताला लगा दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों की सांसद बिट्‌टू और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशू से धक्का-मुक्की हो गई। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस वर्कर भी मौजूद हैं, जिनकी पुलिस कर्मियों से झड़प हो रही है। कांग्रेसियों ने पुलिस कर्मचारियों पर चूड़ियां फेंकी। निगम अधिकारियों ने कटर मशीन का इस्तेमाल कर संगल और ताला काटने की कोशिश की।

निगम दफ्तर को ताला जड़ने को करीब 10 मिनट सांसद बिट्‌टू को लग गए। बिट्‌टू ने कहा कि कांग्रेसियों के हाथ कटवाने के लिए शहर के विधायकों की शह पर आज कटर चला है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बिट्‌टू अलग-अलग इलाकों में सफाई व अन्य निगम कार्य न होने के कारण बैठकें भी कर रहे हैं। सांसद रवनीत सिंह बिट्‌टू ने 4 दिन पहले कहा था कि निगम में फर्जी वेतन का घोटाला सामने आया है। इसी तरह ग्लाडा में फर्जी SEO का मामला सामने आया है। निगम चुनाव न होने के कारण विधायक अपनी मनमर्जी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page