• Fri. Feb 6th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबरः दो गुटों में हुई गैंगवार, चली गोलियां, एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2024

लुधियाना में देर रात दो गैंगस्टरों के ग्रुपों में झड़प हो गई। गैंगवार में दोनों गुटों ने रात 3 बजे एक दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। वहीं, गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

मरने वाले युवक का नाम सूरज शर्मा उर्फ बब्बू है। वहीं, घायल युवक की पहचान हरप्रीत के रूप में हुई है। मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घायल हरप्रीत की हालत नाजुक देख तुरंत उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना पीएयू की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक करवाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page