• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः सुबह सुबह 5 जगहों पर NIA की रेड

ByPunjab Khabar Live

Feb 27, 2024

बठिंडा में मंगलवार सुबह NIA की टीम ने दबिश दी। इस दौरान टीम ने 5 जगहों पर दबिश दी है। कहा जा रहा है कि टीम ने गैंगस्टर्स से संबंध के शक में शेरबलवंत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी गांव बलाईंवाली थाना बालियांवाली जिला बठिंडा और जग्गी खान पुत्र गुरा खान निवासी गांव कोटरा कोरा थाना बालियांवाली जिला बठिंडा के निवास पर छापा मारा। एनआईए की टीम जग्गी खान के भाई सोनी खान को अपने साथ ले गई है।

एनआईए की टीम ने आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान के घर समेत जिले में पांच जगहों पर रेड की है। करीब दो से तीन घंटे तक चली गई रेड के दौरान एनआईए की टीम ने उक्त लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त कर अपने साथ ले गए और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है। एनआईए की टीम ने जिले के गांव बालियांवाली, रामपुरा और संगत मंडी के गांव डूमवाली और पथराला में की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page