अमृतसर की दीनदयाल कालोनी वेरका में चाईना डोर की चपेट में आने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने बताया कि वह रिश्तेदार से मिलकर परिवार बटाला रोड पर मेट्रो बस ब्रिज पर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वापिस अपने घर को जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बच्ची का प्लास्टिक की डोर से गला कट गया और इस हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं डॉक्टर ने बताया कि प्लास्टिक की डोर फिरने से उसकी बेटी को स्वास नली कट गई। जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई थी।
