• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः चोरों ने पंजाब नेशनल बैंक की ATM मशीन को बनाया निशाना, काटी लोहे की परत

ByPunjab Khabar Live

Feb 28, 2024

लांबड़ा बाजार में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की ब्रांच के साथ ए.टी.एम. मशीन को कटर के साथ काटकर चोरी करने की कोशिश का मामला बुधवार सुबह-सुबह सामने आया। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह सड़क सर 3 बजे 4 युवक काले रंग की कार से बैंक पहुंचे तथा पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले बैंक के शटर के ताले को कटर के साथ काटा उसके बाद अंदर घुसकर सी.सी.टी.वी. कैमरे पर स्प्रे किया। सी.सी.टी.वी. कैमरा पर स्प्रे करने के बाद कैमरा की तारे काट दी गई। इसके बाद चोरों ने ए.टी.एम. मशीन की लोहे की बनी परत को काट दिया।

कटर चलने की आवाज सुनते ही चौकीदार प्रेम कुमार उठा और तुरंत इसकी सूचना थाना लांबड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलने के तुरंत कुछ ही मिनट में पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन चोर मौका पाकर फरार हो चुके थे। चोर काले रंग की कार में बैठकर नकोदर की तरफ फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि ए.टी.एम. से चोरी होने की कोशिश की गई है लेकिन बैंक अधिकारियों के आने के बाद ही इस बारे पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकता है। सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी. करतारपुर पलविंदर सिंह पुलिस पार्टियों सहित मौके पर पहुंचे तथा आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे को चेक किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page