• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः घर में व्यक्ति के हाथ-पैर बांध की बेरहमी से हत्या

ByPunjab Khabar Live

Feb 29, 2024

अमृतसर के मजीठा रोड स्थित गोपाल मंदिर के नजदीक बुजुर्ग की अज्ञात लोगों ने हत्या कर कर दी। बुजुर्ग के चार बच्चे हैं और सभी विदेश रहते हैं। मृतक घर में अकेला रहता था। आरोपी देर रात घर में घुसे और हत्या के बाद फरार हो गए। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। मृतक की पहचान विजय खन्ना के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया की सुबह चार बजे के करीब आरी चलने का शोर आ रहा था। उन लोगों ने छत से देखा तो एक युवक दोनों गेट क्रॉस करके अंदर आया और पहले वाले युवक से कुछ बात करके उसी समय चला गया।

वो लोग उठे और काफी देर तक दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन कोई नही निकला। फिर उन्होंने एक युवक को भागते हुए देखा। पड़ोसियों के मुताबिक जाली को तोड़कर छत से दो युवक अंदर आए थे। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page