• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः भाजपा ने जालंधर के राकेश राठौर और कैप्टन अमरेंदर की बेटी सहित इन नेताओं दी अहम जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

Feb 29, 2024

भाजपा ने स्टेट इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी बनाई है। इसकी कमान सुनील जाखड़ द्वारा संभाली गई है। इसके साथ ही भाजपा ने 38 कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बेटी जय इंदर कौर को भी महिला प्रचार कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

सुनील जाखड़ इस कमेटी के चैयरमैन और संयोजक है जबकि राकेश राठौड़, अनिल सरीन और दयाल सोढ़ी को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। भाजपा ने 3 वरिष्ठ नेताओं को मेनिफेस्टो विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया है।इसमें सोम प्रकाश, अश्विनी रॉय खन्ना और अश्विनी सेखड़ी मुख्य भूमिका में होंगे। उनकी मदद के लिए सुरजीत जियानी, जंगी लाल महाजन, फतेहजंग बाजवा, एस.एस. चन्नी, अश्वनी शर्मा, श्वेत मलिक और चरणजीत सिंह अटवाल को सह-प्रधान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page