• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : पूर्व मंत्री नहीं पूर्व डिप्टी मेयर श्याम सुंदर अरोड़ा सहित 60 पर मामला दर्ज, गलत खबर प्रकाशित किए जाने का हमें है खेद

ByPunjab Khabar Live

Feb 29, 2024

नगर निगम दफ्तर में 27 फरवरी को ताला जड़ने के मामले में पुलिस ने निगम दफ्तर के चौंकीदार अमित कुमार की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस सासंद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू और पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर अरोड़ा, संजय तलवाड़ सहित 60 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। वहीं भारत भूषण आशु और गोगी में जुबानी जंग छिड़ गई है। जहां दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीते दिन पूर्व डिप्टी मेयर शाम सुंदर अरोड़ा की जगह पूर्व मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा प्रकाशित किया गया था, जिसका हमें खेद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page