(PKL) : पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार गणपति सेवा संघ के अध्यक्ष ने पंजाबी गायक जी खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। लुधियाना पुलिस ने संघ के अध्यक्ष के बयानों पर जी खान और बीजेपी नेता हितेश कुमार पर मामला दर्ज कर लिया है।
