• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : नहर में पलटी दूल्हे की गाड़ी, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Mar 3, 2024

बिहार के पूर्वी चंपारण में एक बड़ा हादसा हुआ है. जिले के केसरिया थाना क्षेत्र में बारात लेकर निकले दूल्हे की गाड़ी पानी भरे नहर में पलट गई. जिसमें दूल्हा समेत पांच लोग सवार थे. गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की इसपर ननजर पड़ी. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार का शीशा तोड़ा, फिर दूल्हा सहित सभी लोगों को बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर-कोटवा रोड की है.

नहर में गाड़ी पलटने के बाद पानी के तेज बहाव में कार बहने लगी. तभी कार में सवार लोग शोर मचाने लगे. तबतक पीछे से आ रही बारात की अन्य गाड़ियां भी पहुंच चुकी थी. स्थानीय ग्रामीण भी दौड़कर आए और पहले पानी में बह रहे कार को काफी मशक्कत के बाद रस्सी बांधकर रोका. फिर कार का शीशा तोड़कर दूल्हा समेत गाड़ी में सवार पांचो लोगों को बाहर निकाला. सभी पानी से भींग चुके थे. सभी खतरे से बाहर है.

दूल्हा समेत भींग चुके लोगों के लिए ग्रामीणों ने आग की व्यवस्था की, फिर दूल्हा को दूसरे गाड़ी से लड़की वालों के यहां भेजा गया. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी के ड्राईवर अनमोल कुमार ने बताया कि, ”मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज स्थित बालथी गांव से बारात की गाड़ी लेकर कोटवाथाना क्षेत्र के चितरीया जा रहा था. गाड़ी में दूल्हा समेत पांच लोग सवार थे. इसी दौरान केसरिया थाना क्षेत्र के राजपुर कोटवा रोड में हाजीपुर टर्निंग के समीप मोटरसाइकिल सवार को बचाने में गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page