• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर : एक बार फिर ट्रेनें रोकेंगे किसान, किया ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 3, 2024

युवा किसान शुभकरण की मौत के बाद रविवार को अंतिम अरदास में किसानों की ओर से दिल्ली कूच को लेकर ऐलान किया गया। जहां किसान नेता सरवन सिंह पंधेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि हरियाणा-पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों के किसान 6 मार्च को बिना ट्रैक्टर ट्राली के दिल्ली कूच करेंगे।

साथ ही 10 मार्च को पंजाब में रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। किसान नेताओं ने बताया कि रेल रोको आंदोलन 12 बजे से लेकर 4 बजे तक चलेगा। किसानों ने ऐलान किया है कि वह हरियाणा-पंजाब को छोड़कर दूसरे राज्यों के किसान 6 मार्च यानि बुधवार को किसान दिल्ली कूच की तैयारी में हैं, लेकिन किसानों ने अपने कूच से ट्रैक्टर ट्राली को बाहर कर दिया है। किसान अब बिना ट्रैक्टर ट्राली के ही दिल्ली कूच करेंगे।

इस बात की जानकारी किसान नेताओं ने दी। बता दें कि रविवार को युवा किसान शुभकरण की अंतिम अरदास पर कई किसान पहुंचे हुए थे। वहीं शुभकरण के परिजन भी नम आंखों से युवा किसान की अंतिम अरदास में दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page