• Fri. Nov 13th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

चुनाव न लड़ने पर AAP विधायिका अनमोल गगन मान ने दिया जवाब, बताया इस कारण नहीं ली टिकट

ByAdmin

Nov 13, 2026
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विधायक अनमोल गगन मान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) ने उनका टिकट नहीं काटा है, बल्कि चुनाव न लड़ने का फैसला पूरी तरह से उनका अपना था।
अनमोल गगन मान ने अपनी पोस्ट में पंजाब के लोगों और मीडिया को संबोधित करते हुए लिखा कि उनकी चुप्पी की वजह से चुनाव न लड़ने को लेकर कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने खुलासा किया कि 5 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे ही उन्होंने दिल्ली में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। विधायक ने आगे बताया कि तीन दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल का फोन आया था। फोन पर केजरीवाल ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या वाकई उनका यही फैसला है कि उन्हें चुनाव नहीं लड़ना है? इस पर अनमोल गगन मान ने अपने पुराने रुख को ही दोहराया। मान के मुताबिक, केजरीवाल ने उनसे कहा कि वे लोगों को यह बात साफ तौर पर बता दें कि पार्टी ने उनका टिकट नहीं काटा है, बल्कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। अपनी पोस्ट के अंत में अनमोल गगन मान ने लिखा कि वे जानती हैं कि अरविंद केजरीवाल उनके इस फैसले से खुश नहीं थे, लेकिन यह फैसला पूरी तरह से उनका अपना है। इसके साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव के लिए पार्टी को अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page