• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बठिंडा से बड़ी खबरः फायरिंग मामले में शिवसेना नेता साथी सहित गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 8, 2024

पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए खुद पर फायरिंग करवा पुलिस को झूठी शिकायत देने वाले शिव सेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी निवासी परसराम नगर बठिंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनी पर गोली चलाने वाले अविश कुमार को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से हथियार भी बरामद कर लिया है। दोनों के खिलाफ थाना केनाल में केस दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शुक्रवार को एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने जानकारी बताया कि 19 फरवरी को शिवसेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उसको जान से मारने के लिए उसके कार्यालय के बाहर आए और उस पर फायरिंग करके फरार हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने गहराई से जांच की तो पाया कि शिवसेना सदस्य मनिंदर सिंह मनी ने पुलिस सुरक्षा हासिल करने के लिए अपने साथी अविश कुमार से ही अपने कार्यालय पर फायरिंग करवाई थी। एसपी ने बताया कि जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी मनिंदर सिंह मनी और अविश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों से घटना में उपयोग किया गया हथियार बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page