• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः शिव बारात के दौरान करंट लगने से झुलसे 15 बच्चे, मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Mar 8, 2024

राजस्थान के कोटा शहर से हादसे की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के दौरान करीब 15 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। सभी बच्चों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला कोटा से सांसद हैं। वह भी बच्चों की हालत जानने अस्पताल पहुंच गए हैं। उनहोंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

लोकसभा के स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला करंट की चपेट में आने वाले बच्चों को देखने अस्पताल पहुंचे हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख जताया है और घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत होगी तो घायल बच्चों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page