• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः तेज रफ्तार ट्रक ने खड़े ट्राले में मारी टक्कर, दो भाइयों की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2024

गाड़ी के हालत देख रह जाएंगे दंग

नेशनल हाईवे पर ट्राले और ट्रक के बीच भिडंत हो गई। टक्कर में जयपुर के ट्राला चालक व भाई को रोटी देने गए जिले के गांव बसाना के युवक नरेंद्र की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक घायल हैं। कलानौर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला रोहतक में राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर हुआ है।

कलानौर थाना प्रभारी देशराज रोहिल्ला ने बताया कि रात करीब एक बजे सूचना मिली कि नारनौल से अंबाला की तरफ जाने वाले एनएच 152 डी पर हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया। जांच में पता चला कि जिले के गांव बसाना निवासी विकास ट्राला चलाता है।

वह नारनौल से अंबाला की तरफ जा रहा था। घर से उसका भाई नरेंद्र रोटी देने आया था। विकास ने सड़क किनारे ट्राला खड़ा कर दिया। जब नरेंद्र रोटी देने लगा तो पीछे से तेज गति से दूसरा ट्रक आया और सड़क किनारे खड़े ट्राले में टक्कर मार दी। टक्कर में पीछे से आए ट्राले के चालक 23 साल के लोकेश व भाई को रोटी दे रहे नरेंद्र की मौत हो गई। जबकि विकास व एक अन्य युवक घायल हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page