• Fri. Feb 27th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः थोड़ी देर में Live होकर PM नरेंद्र मोदी कर सकते है ये बड़ी घोषणा

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का थोड़ी देर में संबोधन होने वाला है. पीएम इस दौरान कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं. कयास लगाया जा रहा है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लागू करने का ऐलान कर सकते हैं. सीएए को संसद से पारित हुए करीब पांच साल बीत चुके हैं, लेकिन सरकार अभी तक इसे लागू नहीं की है. तब सीएए का बड़े स्तर पर विरोध भी हुआ था, जिसेक बाद इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था.

बीजेपी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री जी ने देश से जो वादा किया था उसे लागू किया जा रहा है. ये फक्र और खुशी का पल है. जो वादा महात्मा गांधी जी ने देशवासियों से आजादी के समय किया था कि यदि बगलादेश, पाकिस्तान या अफगानिस्तान में हिंदुओं को परेशान किया जाएगा तब भारत में उनको लाकर नागरिकता देने का प्रावधान होना चहिए. उन्होंने कहा, कुछ लोग बगलादेशी और रोहिंग्या का समर्थन करते हैं लेकिन CAA का विरोध करते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page