• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः पंजाब-चंडीगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में NIA की रेड

ByPunjab Khabar Live

Mar 12, 2024

आतंकवादी-गैंगस्टर सांठगांठ मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कठोर कार्रवाई की है। NIA ने आज (मंगलवार, 12 मार्च) चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कुल 30 स्थानों पर रेड मारी है और वहां व्यापक तलाशी ले रही है। फिलहाल ये कार्रवाई जारी है। शुरुआती सूचना के अनुसार, पंजाब के मोगा और फरीदकोट में भी एनआईए की टीमें पहुंची हैं। सुबह तकरीबन 5-6 बजे टीमें स्थानीय पुलिस के साथ पहुंच गईं। फरीदकोट के कोटकपूरा में नरेश कुमार उर्फ गोल्डी के घर पर टीमें पहुंची हैं।

टीमें घर खंगाल रही है। एनआईए ने गोल्डी के किसी रिश्तेदार से मिले डॉक्यूमेंट्स के आधार पर रेड की है। मोगा के बिलासपुर गांव में रविंदर सिंह से पूछताछ चल रही है। जांच एजेंसी को पता चला था कि विदेशों में स्थित आतंकवादी संगठन देश के उत्तरी राज्यों में हत्याओं और हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए नेताओं और संगठित आपराधिक गिरोहों के सदस्यों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। तब NIA ने 20 सितंबर 2022 को खुद ही एक मामला दर्ज किया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page