• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः लोकसभा चुनाव से पहले सीएम ने सौंपा इस्तीफा, रेस में अब ये 2 नेता

ByPunjab Khabar Live

Mar 12, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। हरियाणा में BJP-JJP गठबंधन लगभग टूटने की कगार पर है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों समेत राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। खबर है कि सीटों के बंटवारे पर दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी और भाजपा के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। जेजेपी ने दो सीट मांगी है, जिन्हें देने के लिए भाजपा तैयार नहीं है। दुष्यंत चौटाला आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाक़ात करेंगे अगर उसके बाद भी सीट शेयरिंग पर सहमति नहीं बनी तो गठबंधन टूट सकता है। जिसके बाद हरियाणा में नए सिरे से सरकार का गठन किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में संजय भाटिया को मुख्यमंत्री और नायब सैनी को उप मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page