• Tue. Sep 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः लोकसभा चुनावों का हुआ ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 16, 2024

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। राजस्थान में 2 चरणों में चुनाव होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया देश में 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा। इसके बाद 26 अप्रैल को दूसरा चरण, 7 मई को तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 मई को छठा चरण और सातवें चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। वहीं बताया जा रहा है कि पंजाब में 7वें चरण के दौरान दौरान 1 जून को वोटिंग होगी। राजस्थान में बागीदौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी होगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लग गई है। माना जा रहा है कि राजस्थान में दो चरणों में मतदान हो सकता है। 2019 में भी राजस्थान में दो चरणों में चुनाव हुए थे।

आचार संहिता लगने के बाद केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार नई योजना, कार्यक्रम की घोषणा नहीं कर सकेंगी। ऐसा कोई काम नहीं कर सकेंगे जो आदर्श आचार संहिता के दायरे में आता हो। चुनाव के काम में लगे अफसर-कर्मचारियों के तबादले नहीं हो सकेंगे। सरकार के दूसरे विभागों में भी तबादले चुनाव आयोग की मंजूरी के बिना नहीं हो सकेंगे। आचार संहिता के पालन के लिए आयोग भारत-पाक बॉर्डर पर ड्रोन से चेकिंग करेगा, वहीं यूपीआई ट्रांजेक्शन को भी चेक करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page