• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला के घर लौटीं खुशियां

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह एक बार फिर पापा बन गए हैं. बलकौर सिंह की पत्नी चरणकौर ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नन्हें से बेटे की तस्वीर शेयर की है और अपने बेटे का स्वागत किया है. बलकौर सिंह ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो अपने नन्हें से बेटे को गोद में लिए नज़र आ रहे हैं.

साथ ही मूसेवाला की एक तस्वीर भी उनके बगल में रखी दिखाई दे रही है. तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कैप्शन में लिखा, “शुभदीप (सिद्धू) को प्यार करने वाले लाखों लोगों की दुआओं से ऊपर वाले ने हमें शुभ का छोटा भाई दे दिया. वाहेगुरु की कृपा से परिवार बिल्कुल ठीक है. प्यार के लिए सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page