• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : Hotel- Restorents और Pub Bar में पुलिस की रेड

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

जालंधर पुलिस द्वारा देर रात अलग-अलग जगहों पर स्थित होटलों में रेड कर वहां से कई तरह का संदिग्ध सामान बरामद किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए ए.डी.सी.पी. आदित्य के नेतृत्व में आज चुनमुन माल में द लेजी मंकी, द इरिश पब, पी.पी.आर. माल, यारां नाल बहारां होटल व रैस्टोरैंट में रेड की गई तथा इसी के साथ एम. 2 होटल में भी पुलिस ने दबिश दी, जहां से पुलिस ने कई स्थानों से पर भारी मात्रा में हुक्के बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि उक्त कई स्थानों व होटलों में नशे का कारोबार चल रहा था। रेड दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला तथा अपनी पहचान छिपाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि उक्त स्थानों पर हुक्का बार चलाकर युवाओं को नशे की दलदल में फंसाया जा रहा था और वहीं आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम भी वसूल की जाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page