• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर: पुलिस पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, सीनियर कांस्टेबल की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

मुकेरियां से बड़ी खबर सामने आई है। मुकेरियां में सी.आई.ए. टीम पर फायरिंग हुई है। हमलेदौरान एक सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को गोली लगी। बताया जा रहा है कि गोली सीने में लगी है। उसे तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि होशियारपुर की सी.आई.ए. टीम मुकेरियां के गांव मंसूरपुर में रेड करने गई थी।

नाजायज हथियारों को लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके चलते पुलिस राणा मंसूरपुरिया को पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान सी.आई.ए. स्टाफ पर हमला किया गया। पुलिस पर फायरिंग की गई और एक गोली पुलिस कर्मी को लगी जिसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page