• Fri. Feb 27th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की सेलिब्रेशन की वीडियो आई सामने

ByPunjab Khabar Live

Mar 17, 2024

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर आज किलकारियां गूंजी हैं। माता चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। यह बड़ी खुशखबरी सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह द्वारा शेयर की गई है। वहीं अब सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई की पहली वीडियो भी सामने आई है। इस वीडियो में अस्पताल में छोटा मूसेवाला नजर आ रहा है, वहीं इस दौरान डॉक्टरों द्वारा केक काटा गया है।

वहीं इस खबर के बाद बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। सिद्धू के माता-पिता को हर कोई भगवान द्वारा दी गई बड़ी खुशी के लिए बधाई दे रहा है। मूसेवाला के पिता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर नवजात बेटे के साथ एक पोस्ट सांझा कर प्रशंसकों को खुशखबरी दी है और लोगों का शुक्रिया अदा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page