• Tue. Mar 24th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः मकसूदा मंडी में आज सप्लाई रहेंगी बाधित, फड़ीवालों ने प्रदर्शन कर किया रोड जाम

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2024

जालंधर में मकसूदा सब्जी मंडी में आज यानी सोमवार को सुबह फड़ी वालों ने किराया बढ़ाए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। वे मंडी से बाहर निकल कर रोड पर आ गए और सारा जाम कर दिया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद उनका धरना रोड से उठवा कर मंडी के गेट पर करवा दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार मकसूदा सब्जी मंडी में फड़ियों को ठेके पर देने के मामले में फड़ी वालों में रोष है। इसके विरोध में मकसूदा सब्जी मंडी फड़ी एसोसिएशन ने मंडी का गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया।

बोर्ड द्वारा मंडी में फड़ी लगने वाली जगह को ठेके पर दिया जाना था। इसे लेकर रोड मैप काफी समय पहले ही बन गया था। इसको इन्हीं दिनों में लागू करने के आदेश हुए थे। इसी के विरोध में आज धरना प्रदर्शन किया गया। मकसूदा सब्जी मंडी के आढ़ती रवि शंकर गुप्ता की अध्यक्षता में सुबह करीब 6 बजे फड़ी वालों ने उक्त प्रोटेस्ट शुरू किया। जब मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले ट्रैफिक खुलवाया। जिसके बाद मंडी में फड़ी लगाने वालों ने मंडी के गेट पर धरना लगा दिया। बता दें कि फड़ी वालों के पक्ष में मकसूदा सब्जी में मंडी के आढ़तियों ने भी आवाज उठाई है। आढ़तियों ने कहा है कि वह भी फड़ी वालों का इस संघर्ष में साथ देंगे।

मिली जानकारी के अनुसार जब मकसूदा मंडी की जमीन को ठेके पर नहीं दिया गया था तो उक्त जगह पर एक फड़ी का किराया करीब 3 हजार रुपए था। मगर जब से ठेके पर जमीन जाने की बात सामने आई है तब उक्त जगह पर का किराया बढ़ाकर 8 हजार कर दिया गया है। फड़ी लगाने वालों का कहना है कि मंडी में काम आगे से काफी कम हो गया है। तीन हजार निकालना ही बड़ी बात है, फिर 8 हजार किराया कहां से दिया जाएगा। किराया न देने पर उन्हें धमकाया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page