• Mon. Mar 23rd, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, लोकसभा चुनावों ने दूर रह सकते नवजोत सिद्धू

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2024

इस पोस्ट से मची हलचल

कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आगामी लोकसभा चुनाव से दूरी बना सकते हैं। वहीं ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में कमेंट्री करते नजर आएंगे। स्टार स्पोर्ट्स ने एक्स पर सिद्धू के बारे में पोस्ट किया। स्टार स्पोर्ट्स ने सिद्धू के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, महान नवजोत सिंह सिद्धू हमारी स्टार कास्ट में शामिल हो गए हैं। आईपीएल-2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस बात की जानकारी स्टार स्पोर्ट्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी की खराब सेहत के कारण लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। कांग्रेस नवजोत सिंह सिद्धू को पटियाला से मैदान में उतारने की तैयारी कर रही थी, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी पत्नी के कैंसर के इलाज और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page