• Fri. Feb 27th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः सुबह-सुबह कपड़े और कास्मेटिक सहित जली 6 दुकानें

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2024

आगरा में मंगलवार सुबह सिंधी बाजार में बिजली के बॉक्स में आग लगने के बाद पास की दुकानों तक लपटें पहुंच गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गई। सुबह करीब पांच बजे एक के बाद एक कई दुकानों में आग लगने पर स्थानीय लोग आ गए। हवा चलने से कुछ ही देर में आग की लपटें और तेज हो गई। पुलिस और दमकल कर्मी भी पहुंच गए। कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गई, करीब छह दुकानों में आग लग गई, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों की भी भीड़ जुट गई। सिंधी बाजार में कपड़े और कास्मेटिक की दुकानें हैं, आग लगने से कपड़ों की दुकानें जल गई हैं, एक बर्तन की दुकान में भी आग लग गई। अभी आग लगने का कारण पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page