• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से अभी-अभी बड़ी खबर: पुलिस ने गैंगस्टर का किया एनकाउंटर

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2024

होशियारपुर के छोटा भंगाला में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि होशियारपुर के छोटा भंगाला नजदीक पंजाब पुलिस व बदमाश सुखविंद्र सिंह राणा मंसूरपुरिया के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें पुलिस ने जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया है। बता दें उक्त बदमाश ने एक पुलिस कर्मी अमृतपाल को मौत के घाट उतार दिया था और मौके से फरार हो गया था।

जिसके बाद पुलिस की टीमें लगातार उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस ने आज जब मुकेिरयां नजदीक बदमाश के ठिकाने पर दबिश दी तो, उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उक्त आरोपी को ढेर कर दिया है। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी मौजूद हैं तथा आगे की जानकारी जैसे ही मिलती है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page