• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2024

खुद को गैंगस्टर बताकर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को जिला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी रूपनगर गुलनीत सिंह खुराना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि आरोपित दीपक श्रीमंत काबले पुत्र श्रीमंत काबले, 604 सम्भव अपार्टमेंट ए विंग छत्रपति शिवाजी मार्ग, शिवाजी वकोला मुंबई (महाराष्ट्र) के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी इस समय स्टॉक का काम करता है। वो पढ़ा लिखा है और होटल मैनेजमेंट की हुई है। उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। आरोपी ने वो अकाउंट डिलीट कर दिया है, जिसके जरिए उसने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को वॉट्सएप कॉल करके दो करोड़ की रंगदारी की मांग की थी और गोल्डी बराड़ का नाम लेते हुए धमकाया था। रंगदारी न देने पर जान से मार देने की बात कही थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page