लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। इसके बाद अब बड़े फेरबदल किए जा रहे हैं। इस बीच भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्य के गृह सचिव को हटाने का आदेश दिया है। बता दें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के साथ गुजरात भी शामिल है। इन सभी राज्यों के गृह सचिन हटाए गए हैं। दरअसल, यूपी में संजय प्रसाद गृह सचिव थे। वहीं, उत्तराखंड में शैलेश बगौली यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
