• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः चुनावों को लेकर पुलिस की कार्रवाई, कार सवार युवकों से पकड़े 10 लाख रुपए

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2024

कपूरथला पुलिस ने ढिलवां हाईटेक नाके पर वाहनों की चेकिंग करते हुए एक कार सवार युवकों से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद की है। इसके संबंध में युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पैसा मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे डीएसपी भुलत्थ सुरिंदर पाल ने युवकों से पूछताछ की। देर रात तक युवक मिली नगदी संबंधी कागजात पेश नहीं कर सके।

ढिलवां थाना एसएचओ इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि 10 लाख रुपये की नगदी जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी गई है। एसएचओ के अनुसार देर शाम ढिलवां थाना पुलिस द्वारा हाइटेक नाके पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही एक जेन कार को रोक कर तलाशी ली गई और कार सवार युवकों से पूछताछ की गई।

पूछताछ में युवकों ने अपना नाम शिवकांत और अनूप बताया। कार की तलाशी के दौरान उसमें पड़े एक बैग से 10 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। युवकों से नगदी संबंधी पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही नगदी संबंधी कोई दस्तावेज दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने नगदी जब्त कर इसकी सूचना इनकम टैक्स अधिकारियों को दे दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page