दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर पर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। मूसेवाला की मां चरण कौर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम सुखदीप सिंह सिद्धू रख दिया है। बता दें कि इस खुशी के मौके पर हर कोई परिवार को बधाईयां दे रहा है। इस दौरान मूसेवाला की हवेली में दिन के सयय उसके प्रशंसकों ने इकट्ठे होकर होली वाला माहौल बनाया और खुशी में एक दूसरे को रंग लगाकर खुशी सांझा की। इसके बाद रात में शानदार आतिशबाजी कर मनमोहक नजारा पेश किया और दुनिया भर में रह रहे सिद्धू के प्रशंसकों को नन्हें सिद्धू के आने की खुशखबरी दी।
