• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से खबरः अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम का Action

ByPunjab Khabar Live

Mar 19, 2024

जालंधर नगर निगम ने आज सुबह-सुबह अवैध निर्माण के खिलाफ Actioin में दिखाई दिया। नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने आज अलीपुर की एक अवैध कॉलोनी और जालंधर एनक्लेव पर कार्रवाई कर डाली। कॉलोनी में अवैध तरीके से बन रहे घरों पर मशीन चला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। जबकि कुछ घरों सील भी किया है।

मौके पर कार्रवाई करने पहुंची टीम के ATP सुखदेव विशिष्ठ, इंस्पेक्टर वरिंदर कौर, नरिंदर मिड्डा ,अरविंद ,राजू माही , हनी थापर ने कहा कि उन्होंने नगर निगम के कमिश्नर के आदेश पर दो जगह अवैध निर्माण पर कार्रवाई की है। जिन घरों को गिराया गया है। वह घर अवैध कॉलोनी में गैर कानूनी तरीके से बनाए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी के मालिकान और जिन घरों को गिराया गया है उनके मालिकान को बकायदा निर्माण कार्य रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया था।

नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अवैध कालोनी में अवैध तरीके से हो रहे निर्माण कार्य को रोकने के लिए नगर निगम कमिश्नर की तरफ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नोटिस के बावजूद अवैध निर्माण चल रहा था। जिस पर निगम कमिश्नर ने कड़ा संज्ञान लेते हुए डिमोलिशन के आदेश जारी किए थे।

नगर निगम की टीम ने अवैध कालोनी में भी सिर्फ मकानों को ही नहीं गिराया बल्कि वहां पर डाले गए सीवरेज सिस्टम और वाटर सप्लाई सिस्टम को भी ध्वस्त कर दिया। यहां तक कि कालोनी में डाली गई सड़कों को भी उखाड़ डाला। अधिकारियों का कहना है कि यहां पर निर्माण कार्य बिना निगम से नक्शा पास करवाए किया जा रहा था। निगम को सीएलयू फीस का भी चूना लगाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page