संविधान चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कस्टमर से डीलिंग करने के दौरान असिस्टेंट मैनेजर की आज हार्टअटैक से मौत हो गई है।
मृतक की पहचान अमृतसर के रहने वाले अशोक कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक असिस्टेंट मैनेजर को हार्ट अटैक आया था। जीने उपचार के लिए कर्मियों द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
