• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : नेताओं का करीबी बताने वाला शातीर गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 21, 2024

विदेश भेजने के नाम पर पैसे ठगने वाले शातिर भगोड़े ट्रैवल एजेंट को थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस गिरफ्तार किया है। थाना बस्ती बावाखेल के ASI राजिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस के पास सूचना आई थी कि साल 2022 में दर्ज हुई धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी मनदीप सिंह पुत्र सतबीर सिंह निवासी कच्चा को बस्ती बावाखेल जिसे माननीय अदालत ने साल 2023 में इस मामले में भगोड़ा करार दे दिया था।

यह आरोपी अपने घर में आया हुआ है ऐसे में पुलिस टीम छापामारी कर तो वह पुलिस के हाथ लग सकता है। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर छापामारी करते हुए उसे काबू कर लिया। जांच में सामने आया है कि उक्त आरोपी मनदीप सिंह अकाली दल के सुप्रीमो सुखबीर सिंह बादल और विक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ फोटो खिंचवाने के बाद उनको अपना करीबी बताता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page