• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः DC का हुआ ऐलान, जानें किसे किया नियुक्त

ByPunjab Khabar Live

Mar 21, 2024

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने कहा है कि भारत चुनाव आयोग ने गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल को जालंधर का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया है. जबकि गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल को नियुक्त किया गया है। बता दें, कुछ दिन पहले ही भारत चुनाव आयोग ने एक शिकायत के आधार पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल का तबादला करने का निर्देश दिया था। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि उन्हें उनकी वर्तमान पोस्टिंग से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित किया जाए, जो उनका गृह जिला नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page