सांसद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल के भाजपा में शामिल होने के बाद आप कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सांसद रिंकू और विधायक शीतल के बोर्ड तोड़कर गिरा दिए हैं। वही कार्यकर्ता हाथों में पंजाब के गद्दार के पोस्टर लेकर मुर्दाबाद के नारे लगा रहे हैं।
इस दौरान वेस्ट हल्के में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। भारी संख्या में कार्यकर्ता दोनों नेताओं का विरोध कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता भी वहां पर पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं के भाजपा के जाने के बाद वेस्ट हलके में कार्यकर्ताओं के रोष को लेकर माहौल तनाव पूर्ण हो गया है।
