• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः सट्टे का कारोबार के मामले में शैरी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 30, 2024

जीटीबी नगर में रेड कर कब्जे से सामान किया बरामद

कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार देर रात जीटीबी नगर के पास सट्टेबाज शैरी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच में आरोपी से देर रात 1:00 बजे पूछताछ जारी रही। पुलिस पूरे मामले की कल सुबह प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खुलासा करेगी। जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम के पास मुखर की सूचना आई थी कि जीटीबी नगर में स्थित एक फ्लैट में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी का खेल खेला जा रहा है। यदि पुलिस छापामारी कर तो सट्टेबाज हाथ लग सकते हैं तो क्राइम ब्रांच की टीम ने छापामारी करते हुए मौके से एक मशहूर सट्टेबाज को काबू कर लिया जिसकी पहचान शैरी बताई जा रही है। पुलिस ने इसके कब्जे से सट्टे में प्रयुक्त समान भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page