• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः सरकार ने सुशील रिंकू की घटाई सुरक्षा

ByPunjab Khabar Live

Mar 30, 2024

4 कमांडो-पाइलेट-गाड़ी बुलाई वापस

आम आदमी पार्टी से लोकसभा सांसद रहे सुशील कुमार रिंकू की सुरक्षा में कटौती करने के आदेश जारी हो गए है। रिंकू की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के कमांडो वापस बुला लिए गए हैं। साथ ही एक सुरक्षा गाड़ी (पाइलेट जीप) को भी सुरक्षा से हटा दिया गया है। रिंकू के पास पहले चार पुलिसकर्मी और 4 स्पैशल ट्रेंड कमांडो सुरक्षा के लिए मौजूद थे। मगर सरकार ने चार कमांडो वापस बुला लिए हैं। 2 की रवानगी कल यानी शुक्रवार को हो गई थी। वहीं, दो की रवानकी आज या फिर सोमवार तक हो जाएगी। साथ ही फिलहाल अंगुराल के किसी सुरक्षाकर्मी की रवानगी नहीं हुई है। जल्द अंगुराल की भी सुरक्षा घटाई जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page