• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाला मुक्केबाज कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुआ शामिल

ByPunjab Khabar Live

Apr 3, 2024

मुक्केबाजी में भारत के लिए पहला ओलंपिक पदक जीतने वाले और कांग्रेस नेता विजेंद्र सिंह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। विजेंद्र सिंह ने साल 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट से दक्षिणी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कई दिनों से कयास लग रहे थे कि कांग्रेस उन्हें इस बार मथुरा सीट से मैदान में उतार सकती है जहां से भाजपा की मौजूदा सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। विजेंद्र सिंह जाट समुदाय से आते हैं जिसका हरियाणा की कई सीट पर राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। इस समुदाय का पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में भी प्रभाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page