• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः इस मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश जारी, पढ़े पत्र

ByPunjab Khabar Live

Sep 21, 2022

(PKL): पंजाब सरकार अवैध खनन के मामले में एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। खनन मंत्री हरजोत बैंस ने विजिलेंस ब्यूरो को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह के अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध खनन में कथित संलिप्तता की जांच करने का निर्देश दे दिए है। सूत्रों ने पुष्टि की कि सीबीआई ने पिछले साल जुलाई में राज्य के मुख्य सचिव को पूर्व अध्यक्ष की भूमिका की जांच करने के लिए कहा था, लेकिन उनकी पार्टी के सत्ता में होने के कारण मामला दबा दिया गया था।

सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रोपड़, रूपनगर क्षेत्र में कई क्रशर राणा केपी के करीबी रिश्तेदार चला रहे थे और जिनसे लाखों करोड़ रुपये की कमाई हो रही है। सूत्रों के मुताबिक राणा केपी सिंह को इस कमाई से काफी कमीशन भी मिलता है। बता दें कि अब विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राणा केपी सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page