• Sat. Feb 28th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः पेड़ से टकराई ऑल्टो कार, 2 की मौत, 3 घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 12, 2024

श्री मुक्तसर साहिब-बठिंडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा गांव बुटर शहर नजदीक हुआ। जानकारी के मुताबिक ऑल्टो कार बठिंडा से श्री मुक्तसर साहिब की ओर आ रही थी। इसी दौरान गांव बुट्टर शहर नजदीक कार एक पेड़ से टकरा गई। ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें 2 कार सवारों की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page