• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः इस नेता ने आप पार्टी से किया किनारा

ByPunjab Khabar Live

Apr 12, 2024

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जस्टिस जोरा सिंह ने फरीदकोट लोक सभा सीट पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। बरगाड़ी बेअदबी मामलों में पहला कमीशन जस्टिस जोरा सिंह कमीशन ही बना था। जस्टिस जोरा सिंह ने कहा कि अकाली और कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी भी जुमला पार्टी निकली। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाते समय वायदा किया था कि कमीशन की रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी, पर नहीं की। अब वह लोगों के बीच अपनी बात लेकर जाएंगे। जोरा सिंह ने कहा कि लोग चुटकुले सुनना पसंद नहीं करते। जो वायदे करे उसे पूरा करने वाली पार्टी को ही पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page