• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः निशान साहिब चढ़ाते समय करंट लगने से 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2024

नकोदर के अधीन आते शंकर गांव से बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां निशान साहिब चढ़ाते समय युवकों को करंट लग गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 से 4 लोग घायल हो गए है। मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि जठेरे की जगह पर आज निशान साहिब चढ़ाया जा रहा था। इस दौरान निशान साहिब बड़ा होने के कारण वह बिजली की तारों से टकरा गया। इस हादसे में युवकों को करंट लग गया और करंट लगने से 2 की मौत हो गई। हादसे में बूटा सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले में जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page