• Tue. Mar 3rd, 2026

लुधियाना से अभी अभी बड़ी खबरः स्क्रैप गोदाम में धमाका होने से व्यक्ति घायल

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2024

पंजाब के लुधियाना के बसंत नगर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे कंप्रेसर फटने से धमाका हो गया। धमाके के कारणों का पता नहीं चल सका है। इलाके के लोगों के मुताबिक इलाके में एक कबाड़ी का गोदाम है। एसी कंप्रेसर और अन्य सामान इलाकों से स्क्रैप के रूप में एकत्र किए जाते हैं। लोगों के मुताबिक आज जब मजदूर कंप्रेसर खोल रहे थे तो अचानक विस्फोट हो गया। इलाके के लोग सहम गए। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल से मिली जानकारी के अनुसार दीपक ट्रेडर करीब 35 साल से बसंत नगर में कारोबार कर रहा है। हादसे में राजन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page